×

उमरिया के भौंतरा गांव में 100% मतदान, ग्रामीणों ने जताई खुशी

prativad news photo, top news photo, प्रतिवाद
Location: भोपाल                                                 👤Posted By: prativad                                                                         Views: 890

भोपाल: 18 नवंबर 2023। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के तहत उमरिया जिले की मानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भौंतरा के धुपखड़ा पोलिंग बूथ में 100% मतदान हुआ। यह मध्य प्रदेश का एकमात्र गांव है, जहां 100% मतदान हुआ है।

मतदान के बाद ग्रामीणों ने जमकर खुशियां मनाई। उन्होंने कहा कि हम लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहते थे। हमने सभी मतदाताओं से भी अपील की थी कि वे मतदान जरूर करें।

जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि भौतरा ग्राम के धुपखड़ा पोलिंग बूथ में 708 मतदाताओं का नाम था, जिसमें पूरे 708 मतदाताओं ने मतदान किया है। कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य और पूरी जिला प्रशासन की टीम का बेहद सराहनीय योगदान रहा है।

उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि भविष्य में भी सभी मतदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।

मतदान के दौरान उमरिया जिले में शांति रही

उमरिया जिले के मानपुर और पथरिया विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। मतदान के दौरान कहीं से भी कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

मतदान के दौरान मतदाताओं में उत्साह देखा गया। सुबह 7 बजे से ही बूथों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। सभी आयु वर्ग के लोगों ने बड़ी दिलचस्पी से मतदान किया।

मतदान के बाद मतदाताओं ने कहा कि वे अपने मत का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का काम किया है।

Join WhatsApp Channel



Madhya Pradesh, प्रतिवाद समाचार, News, MP Breaking, Hindi Samachar, prativad.com

Related News

Latest News

Global News